गम्हरिया : प्रखंड के गम्हरिया थाना अंतर्गत बोलायडीह, रोड नंबर 10 बी में भरत सिंह (50) नामक एक व्यक्ति ने अपने घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह करीब छह बजे परिवार के सदस्य सोकर उठे और छत पर गए तो उनके शव को पाइप के सहारे रस्सी से झूलते देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और गम्हरिया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 Comments