Breaking News

स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यथित की पुण्यतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में मनाई जाएगी 29 जून को Late Janardan Goswami Vyathit's death anniversary will be celebrated on June 29 at Binod Bihari Mahto Koyalanchal University, Dhanbad

तोपचांची/ धनबाद : खोरठा साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और माराफरी खंडकाव्य के रचयिता सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, नाटककार, उपन्यासकार स्व0 जनार्दन गोस्वामी 'ब्यथित' की पुण्यतिथि आगामी रविवार, 29 जून  को अपराह्न 11 बजे से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सेमिनार हाॅल में मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य पर खोरठा पत्रिका 'सहिया' की ओर से इक्कीस खोरठा साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष का जनार्दन गोस्वामी 'व्यथित' साहित्य, कला सम्मान 2025 हिन्दी, खोरठा के सुनाम धन्य साहित्यकार वरिष्ठ कथाकार माननीय प्रह्लाद चन्द्र दास को देने की घोषणा की गई है। इसके अलावे इस आयोजन में कुछ अतिथि साहित्यकारों , गीतकारों व कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। खोरठा साहित्यकार अनिल गोस्वामी, डॉ0 मुकुंद रविदास एवं खोरठा गीतकार सह साहित्यकार विनय तिवारी ने बताया कि सारा आयोजन खोरठा पत्रिका 'सहिया' के सौजन्य से किया जा रहा है।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close