Breaking News

गम्हरिया की नवविवाहिता रीता देवी ने शादी के 16 दिन बाद ही ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का लगाया आरोप Gamharia's newly married Rita Devi committed suicide by hanging herself in her in-laws' house just 16 days after marriage, her parents accused her of dowry harassment and murder

सरायकेला : गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर निवासी 23 वर्षीय विवाहिता रीता देवी ने अपने ससुराल सोनारी के कागलनगर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बावत युवती के पिता बैद्यनाथ महतो द्वारा उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मानले में पति चंदन महतो, सास सावित्री महतो और ससुर देवेन महतो को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि गम्हरिया निवासी बैद्यनाथ महतो की पुत्री रीता महतो और कागलनगर निवासी चंदन महतो के बीच विगत तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके बाद परिवार के सहमति से बीते 29 अप्रैल को दोनों का सामाजिक रीति रिवाज से शादी करा दिया गया। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने दार्जिलिंग चले गए थे। वहां से लौटने के बाद रीता अपने मायके चली गई। पारिवारिक रीति रिवाज के अनुसार पुनः विगत 12 मई को वह अपने ससुराल गई थी, जहां बीते गुरुवार की शाम उसने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नई बाइक की मांग करने लगे थे। इसकी शिकायत रीता ने भी अपने परिवार के लोगों से की थी। बाइक नहीं देने के कारण ही रीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। इधर, मृतक के पति का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाता था। उसने बताया कि वह लोग शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। तभी उसने रीता को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर देख ली थी। उसके पूछने पर वह नाराज हो गई और मायके चली गई। मायके से आने के बाद उसने फांसी लगा ली।बताया गया है कि घटना के वक्त पति चंदन घर पर नहीं था। वह काम पर गया हुआ था। इस बीच उसकी मां ने आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह घर पर पहुंचा था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग रीता को फंदे पर से उतारकर टीएमएच लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उसका शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close