जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत खुर्शी गांव में किंग ईटा भट्ठा बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा वीरेंद्र हांसदा की अगुवाई में भट्ठा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रास्ते को घेर कर ग्रामीणों ने मिट्टी के परिवहन पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा से बिना मंजूरी लिए ईंटा भट्ठा मुर्गाघुटू नदी किनारे चलाया जा रहा हैं। ग्रामीण बिना ग्राम सभा के मंजूरी के उस ईटा भट्ठा के संचालन का विरोध जता रहे हैं। इस मौके पर वीरेंद्र हांसदा, श्रीनाथ हांसदा, करननाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया वास्ता मुर्मू, बुढ़हॉन् हांसदा, ग्राम प्रधान श्रवण हांसदा की पत्नी सुनीला हांसदा, गाजी लाल मुर्मू, अमल मुर्मू, ईश्वर मुर्मू, देवेन हांसदा, मंगल मुर्मू, दीपक कुमार मुर्मू, समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

0 Comments