कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत स्थित आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र, पदमपुर में झामुमो की एक बैठक जिला संयोजक मंडली सदस्य कृष्णा बास्के की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर झामुमो पंचायत संयोजक मंडली का गठन किया गया। संयोजक मंडली में सर्वसम्मति से अध्यक्ष होपना बेसरा, उपाध्यक्ष इन्द्रो मुर्मू, सचिव शिवचरण हांसदा, सहसचिव जगन्नाथ बास्के को बनाया गया। वहीं महिला वर्ग के संयोजक मंडली में प्रतिभा हांसदा को अध्यक्ष,,सविता बास्के को सचिव बनाया गया। इस मौके पर कृष्णा बास्के ने कहा कि आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र पदमपुर में समिति के गठन करने का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने नव निर्वचित पार्टी के पदाधिकारियों को निष्पक्ष भाव से पार्टी हित मे काम करने और पार्टी को सशक्त बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमे कई युवाओं और महिलाओ ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में मुख्य रूप से देवीलाल बेसरा, विराधान बास्के, इंद्रो मुर्मू, होपना बेसरा, धनीराम बेसरा, जगरनाथ टुडू, सुरेन बास्के, विजय बास्के, सुसेन बास्के, गणेश टुडू आदि उपस्थित थे।
0 Comments