गम्हरिया : बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा मानसी प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को आईसीडीएस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सौ से भी अधिक गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा छह माह पूर्ण करने वाले बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित गम्हरिया की सीसीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं को बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या के संबंध में लगातार विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे चीजों को समझें और अपने स्तर से भी महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा किशोरियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाई गई है। इसमें वर्ग अष्टम, नवम और दशम के साथ-साथ 11वीं एवं 12वीं में किशोरियों को पढ़ाई के लिए सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा 18-19 साल की किशोरियों को जिनका वोटर आईडी बन गया है उन्हें भी एक मुश्त में झारखंड सरकार यह राशि दे रही है। इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं, मानसी प्रोजेक्ट के कर्मचारी व कई महिलाएं उपस्थित थी।
0 Comments