Breaking News

भाजपा आदित्यपुर मंडल कमेटी की ओर से मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित BJP Adityapur Mandal Committee organized a meeting and forest feast

गम्हरिया : भाजपा अदित्यपुर मंडल की ओर से सापडा दोमुहानी तट पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन उपस्थित थे। अपने सम्बोधन में उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र पर कहा कि हमारी प्राथमिकता सरकार के बजट पर रहेगी, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन-तीन महीने बाद महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। अभी हम इस पर नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार को घेरा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की तरह बुजुर्गों को भी पेंशन की राशि ढाई हजार रुपए प्रतिमा कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार है, उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के रूप में सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, इसलिए यहां कोई समस्या नहीं है। समय आने दीजिए नेता प्रतिपक्ष कौन होगा यह भी पता चल जाएगा। इस मौके पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी उन्होंने लुत्फ उठाया। समारोह की अध्यक्षता अदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्रा ने किया। इस मौके पर भाजपा के सदस्यता अभियान में सबसे अधिक 850 से ज्यादा सदस्य जोड़ने पर नगर निगम के निवर्तमान उप मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह को जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव द्वारा शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close