आदित्यपुर : राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री आगामी 23 दिसंबर की शाम 7 बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात, आगामी 24
दिसंबर को प्रातः 11बजे जयप्रकाश उद्यान में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार के लोकप्रिय राजद नेत्री सीमा कुशवाहा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष/ सचिव एवं विभिन्न कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष/ सचिव को भी आम आमंत्रित किया जाएगा। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम वेतन और लाभांश के आधार पर बोनस दिलाने हेतु कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को भी सरकार द्वारा घोषित लाभ दिलाने की कड़ाई से कोशिश की जाएगी।

कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12:30 बजे सुरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के कर कमलो द्वारा 1000 जरूरतमंदों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण भी कूपन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु पूरे शहर में करीब 100 होर्डिंग लगाया जाएगा। साथ ही, आयोजन समिति के सभी सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत रूप से जनसंपर्क अभियान भी चलाएंगे। प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे राजद प्रदेश महामंत्री अर्जुन प्रसाद यादव, राजद प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश, राजद वरिष्ठ नेता एसएन यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, रामानंद भक्तl, सकला मार्डी, सत्येंद्र प्रभात, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अवधेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।
0 Comments