Breaking News

भाजपा पटमदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को अंगवस्त्र देकर किया स्वागत BJP Patmada Mandal workers welcomed former minister Ramchandra Sahis by giving him a bodysuit

पटमदा : पटमदा भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल के नेतृत्व में बामनी में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने बताया कि एनडीए के संयुक्त प्रेस वार्ता में जुगसलाई का टिकट आजसू पार्टी के पाले में आने की खुशी में कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की तैयारी में लग जाएं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को लेकर बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। स्वागत समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, नील रतन पाल, आदित्य महतो, बन बिहारी महतो, श्याम सिंह सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close