गम्हरिया : शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित विजय मेडिकल स्टोर के मालिक विजय कुमार चौधरी (55) अबतक लापता हैं। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज प्रातः करीब पांच बजे वे घर से मार्निंग वॉक और योगा के लिए निकले थे। उसके बाद अबतक वापस नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि वे मार्निंग वॉक करने के बाद गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में योगा प्रणायाम करने जाते थे। इसके बाद घर आ जाते हैं, लेकिन आज लौटे नहीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद आदित्यपुर और गम्हरिया पुलिस से उनकी तलाश की गुहार लगाई गई है। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या किसी तरह की बात नहीं है। बताया जाता है कि उन्हें अंतिम बार टाटानगर स्टेशन में टिकट काउंटर पर देखा गया है। संभावना जताई जा रही है कि सम्भवतः वे देवघर गए हैं। हालांकि उनसे संपर्क नहीं होने से परिजन चिंतित हैं।
विदित है कि विजय चौधरी सरायकेला नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी के चचेरे भाई हैं। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही मनोज चौधरी भी गम्हरिया पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
0 Comments