आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव को भाजपा के सरायकेला विस संयोजक बनाए जाने पर पूर्व सैनिकों की संस्था द वारियर्स आफ कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। साथ ही, सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय होने की कामना की। प्रतिनिमण्डल में संस्था के अध्यक्ष एस शेखर, महासचिव सुधीर कुमार सिंह सहित पूर्व सैनिक संतोष कुमार शर्मा, नरसिंह दास, एसएस शर्मा, विनय कुमार ओझा, सत्यवान महतो, राजीव कुमार मिश्रा, बलराज पांडेय आदि शामिल थे।
0 Comments