कई राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दी धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि Many political parties and social organizations paid tribute to Aba Birsa Munda


गम्हरिया : झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झारखण्ड मजदूर यूनियन के जिला सम्पर्क कार्यलय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सदस्यों द्वारा नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा झारखण्ड आन्दोलन के तमाम वीर शहीदों को नमन करते हुए 23वां झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील गोराई, महासचिव सन्त सिंह सरदार, सागर खण्डेत, दीपु गोप, रवि सिंह, सुनील हेम्ब्रम, विजय मुंडा, नेतू नायक समेत यूनियन के सभी सदस्य उपस्थित थे।



गम्हरिया स्थित राजद कैम्प कार्यालय  में स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा का जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर झारखंड ही नहीं देश का विकास भी होगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश झा, अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर मालाकार, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशीता बारीक, शोविन्दा तिवारी, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, नागी मार्डी, इन्दर सिंह, श्याम सुन्दर साह, राजीव यादव, रामानंद महतो, रामेश्वर सिंह यादव, आशुतोष राणा, राजेंद्र यादव, वासुदेव प्रसाद, मो0 खालीद, बबलू यादव, अखिलेश सिंह, पार्वती मार्गी, प्रियंका तियु, डोली मुर्मु, कृष्णा महतो, शंकर माझी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments