Breaking News

मलेशिया से गोल्ड पदक प्राप्त कर लौटे गम्हरिया के सालडीह निवासी भारतीय खो-खो टीम के खिलाड़ी माइकल मार्डी का हुआ भव्य स्वागत Indian Kho-Kho team player Michael Mardi, resident of Saldih, Gamharia, who returned after winning gold medal from Malaysia, was given a grand welcome


गम्हरिया : मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खो-खो टेस्ट सीरीज में गोल्ड पदक प्राप्त कर वापस आए भारत की टीम में झारखंड से एकमात्र शामिल गम्हरिया के सालडीह निवासी माइकल मार्डी का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ के पदाधिकारीयों एवं खिलाड़ियों द्वारा गाजे-बाजे व पारंपरिक नृत्य के साथ माला पहनाकर पुष्पगुच्छ प्रदान कर भाजपा नेता अमर कुमार बावरी की अगुवाई में स्वागत किया गया। उसके बाद वहां से उसे गम्हरिया के सालडीह स्थित उसके निवास स्थान पर लाया गया। विदित है कि माइकल मार्डी छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के 12वीं का छात्र है। वह विगत कई वर्षों से गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब का खो-खो खिलाड़ी रहा है। इस दौरान क्लब में भी उसका पटाखा फोड़कर जोरदार स्वागत किया गया। सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट खो-खो संघ के महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद, कोच- सुरेश नारायण चौधरी, कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, झारखंड स्टेट खो - खो संघ के पदाधिकारी संतोष प्रसाद, अजय झा, अरविंद कुमार, खिलाड़ी बलराम, मंगल सवैया, नीरज कुमार, राजेश लोहार, प्रशन मंडल, बबली टुडू, रोहित गुप्ता, वीरेंद्र कुमार समेत सभी खिलाड़ियों ने उसे बधाई दी है।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close