गम्हरिया में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जागरण यात्रा में शामिल राम रथ का किया भव्य स्वागत Grand welcome given to Ram Rath participating in Jagran Yatra in Gamharia


गम्हरिया : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बुधवार को शौर्य जागरण यात्रा में शामिल राम रथ का भव्य स्वागत किया। आदित्यपुर ब्रिज से गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक तक भव्य यात्रा निकाली गई।  विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में आदित्यपुर से गम्हरिया तक जुलूस की शक्ल में राम रथ को लाया गया। विहिप एवं बजरंग दल के सैकड़ों सदस्य शामिल थे। धर्मप्रसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेएन दास ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्रों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में जन जागरण करना है।  शौर्य जागरण यात्रा क्षेत्रीय संघटन मंत्री आनंद कुमार, धर्म प्रसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेएन दास, सानु सिंह, राहुल राय, अरन प्रसाद, रूपेन्द्र दास, मनोज कुमार, अमन कुमार, सुधीर सिंह, कंचन सिंह, बबीता सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments