गम्हरिया : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्य तिथि छोटा गम्हरिया स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश में कई कीर्तिमान स्थापित किया जो सदैव स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, निखिल सरकार, शंभु महतो, धीरेन मल्लिक, मो0 इरफान, लुक़मान अली, कार्तिक दास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।