Breaking News

केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे, जमशेदपुर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत KCC National Vice President cum Youth INTUC National President Sanjay Gaba reached Jharkhand on a two-day visit, workers gave him a warm welcome at Jamshedpur Circuit House

केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों एवं श्रम कानून संशोधन का सड़क से सदन तक कांग्रेस करेगी जोरदार प्रदर्शन - संजय गाबा
जमशेदपुर : केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को झारखंड पहुंचे। इस दौरान रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के अध्यक्ष अमृत रंजन महतो के नेतृत्व में कामगारों ने उनका स्वागत किया। कामगारों ने निलांचल इस्पात से इंडस्ट्रीयल वेस्ट जो नाले से होते हुए उनके खेतों को प्रभावित करती है एवं उनके रोज़ी रोटी पर असर डालती है, इसके निदान हेतु उनसे आग्रह किया। तत्पश्चात, शाम को वे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचे जहां कार्यकारी जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जमशेदपुर सर्किट हाउस में संजय गाबा ने कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों एवं श्रम कानूनों में संशोधन का विरोध कांग्रेस सड़क से सदन तक करेगी। उन्होंने कहा कि 9 जूलाई को सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में आहुत है। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि केकेसी झारखंड में जल्द आनलाइन मेंबरशिप कैंपेन चलाएगी एवं 10 लाख कामगारों को जोड़ना उसका लक्ष्य होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से शिखा चौधरी, कार्यालय प्रभारी आशुतोष सिंह, कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह, राकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, अजीत चौधरी, महेश यादव, हर्ष पांडेय, राजेंद्र लाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close