Breaking News

राजद के 29वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र ने काटा 29 पाउंड का केक, 13वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दी बधाई Purendra cut a 29-pound cake on the 29th foundation day of RJD, congratulated RJD supremo Lalu Prasad Yadav on being elected national president unopposed for the 13th time

-राजद सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा है- पुरेंद्र
आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा होटल राज प्रभा सभागार में जिलाध्यक्ष युवा राजद सरायकेला- खरसावां उदित यादव के नेतृत्व में राजद के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा 29 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने 'राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद', 'लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद', 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद', संजय प्रसाद यादव जिंदाबाद' आदि के गगनभेदी नारे लगाने लगे। तत्पश्चात, पुरेंद्र नारायण सिंह एवं राजद के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 29वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने हेतु ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, पुरेंद्र नारायण सिंह व उदित यादव ने 13वीं बार लगातार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही, एसटी/एससी/ओबीसी एवं समस्त प्रगतिशील विचारधारा के लोगों को राजद के पक्ष में एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के ऊपर दो गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव ने आगामी आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में पुरेंद्र नारायण सिंह को जिताने का अनुरोध राजद कार्यकर्ताओं से किया, जिसका सभी ने समर्थन किया। इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में राजद कोटे से माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव को उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर कोल्हान में मजदूर और कामगारों की संख्या लाखों में है। उन्होंने कहा कि मंत्री संजय प्रसाद यादव कोल्हान में उद्योगों के विकास, नए-नए उद्योग लगाने के साथ-साथ मजदूरों को उचित मजदूरी और पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मजदूर और कामगारों के साथ अन्याय करता है और उचित मजदूरी नहीं देता है तो वे बेफिक्र होकर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कर सकते हैं, उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रभास कुमार झा, रामजी शर्मा, अरविंद ठाकुर, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे वीरेंद्र बंधु यादव, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विमल दास, राजेश यादव, संजय बेहरा, रवि शंकर शर्मा, प्रभाष झा, संदीप यादव, राजेश वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close