Breaking News

महिलाओं की सुरक्षा हेतु पोश अधिनियम को कार्यस्थल में लागू करवाने की मांग Demand to implement POSH Act in workplace for safety of women

गम्हरिया : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी को ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम हेतु पोश अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू करवाने की मांग की गई है। बताया गया है कि सरायकेला- खरसावां जिले में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां हजारों छोटी बड़ी कंपनियां स्थित हैं। आए दिन कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं होती रहती है। ऐसे में कंपनियों द्वारा पोश अधिनियम के अनुपालन से महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोका जा सकता है। इससे कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। उंक्त ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने जल्द ही ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा की कई सदस्य शामिल थे।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close