●जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जयप्रकाश उद्यान में संविधान बचाओ रैली आयोजित
आदित्यपुर : जयप्रकाश उद्यान में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित "संविधान बचाओ रैली" में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है। कहा कि देश में संविधान के मूल्यों को कुचला जा रहा है और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि अगर यही हालात रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब देश में फिर से तानाशाही शासन लागू हो जाएगा। भाजपा सरकार बोलने, लिखने और अपनी इच्छा व्यक्त करने के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की जन विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रही है। रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा के नेता गण देश के वीर बधुओं के उजड़े सिंदूर के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा की भाजपा भारत के संविधान की आत्मा को अध्यादेश के माध्यम से नष्ट करना चाहती है, जनोपयोगी क़ानून को समाप्त करना चाहती है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा आलम ने कहा कि भाजपा के तानाशाही रवैये और संविधान के अपमान के खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ रैली आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की खूबसूरती और संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव, आनंद बिहारी दुबे, सुरेश धारी, राकेश तिवारी, केपी सोरेन, रमाशंकर पांडे, ऋषि मिश्रा, जमाल अशरफ बबन, उपेंद्र शर्मा, रामवृक्ष गुप्ता, छोटराय किस्कु, देबू चटर्जी, चांडिल अध्यक्ष राजाराम महतो, बिपत तारिणी महतो, दुर्योधन गोप, लालमोहन महतो, राकेश तिवारी, सचिन हेम्ब्रम, प्रमोद सिंह, गंभीर सिंह, लोहा सिंह, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, पुत्तरा मोहंती, राजू लोहार, मुन्ना सिंह, छोटेलाल तिवारी, टीएन दुबे, अजय ओझा, मन्नू तिवारी, विजय झा, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र वत्स, रामबृक्ष गुप्ता, रवींद्र मंडल, प्रकाश मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, कुणाल राय, संजय सिंह, बीरेंद्र तिवारी, अरविंद सिंह, तसलीमा मल्लिक, झरना मन्ना, अनामिका सरकार, संगीता प्रधान, मिसर बंसरीयार, सविता साव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments