Breaking News

जादूगोड़ा में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में भाजपा व यूसिल रहा निशाने पर BJP and USIL were the target in the Congress street meeting in Jadugoda

यूसिल क्षेत्र में विकास को गति दे  अन्यथा 15 दिनों में कम्पनी के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन- बलजीत सिंह
जादूगोड़ा : जिले में  कमजोर पड़ी कांग्रेस विधानसभा स्तरीय मजबूती को लेकर आयोजित नुक्कड़ सभा में  स्थानीय मुद्दों को उठाकर आम लोगों को जोड़ने में जुटी है ताकि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कब्जा जमाया जा सके। इसकी तैयारी कांग्रेस ने जादूगोड़ा मोड़ चौक पर नुक्कड़ सभा के जरिए की।इस नुक्कड़ सभा में रामगढ़ से आए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह भाजपा व यूसिल  पर जमकर बरसे तथा दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यूसिल क्षेत्र में विकास को गति दे, अन्यथा 15 दिनों के अंदर कम्पनी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को सौंपी गई है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान में बदलाव लाकर व मजदूरों के आंदोलन को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने पेसा कानून व आदिवासियों के लिए सरना कोड केंद्र से लागू करने की मांग उठाई। इस सभा को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रणजीत राम, संजय आजाद, सलीम खां, नीरज सिंह, प्रिंस सिंह, राज किशोर यादव, नीरज सिंह, हेमेंद्र हांसदा, सपन सरदार, सुबोध सिंह सरदार, सुभाष सिंह, गुलाब सरवर आदि ने भी संबोधित किया।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close