Breaking News

जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने तैयारी समिति गठित कर सूची जारी की To make the district level Save Constitution Rally a success, acting district president Ambuj Kumar formed a preparation committee and released the list

आदित्यपुर : प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार, सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 01 जून को जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन  किया गया है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने रैली के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उसकी सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, समिति के संजोजक सुरेशधारी होंगे जबकि बबुआ मिश्रा, छोटेराय किस्कु, खिरोद सरदार, तरुण डे, डोमन महतो व जिपलाल मुंडा को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम प्रबंध समिति तथा मंच साउंड भोजन वाहन विधि व्यवस्था में अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, संयोजक अवधेश सिंह व रमाशंकर पांडेय तथा सदस्य के रूप में जमील अशरफ, बबन, अवधेश सिंह, विनोद प्रधान, मुकेश श्रीवास्तव, कुणाल राय, प्रकाश मंडल, ज्ञानेंद्र मुन्ना, मनमान सिंह तथा कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय को रखा गया है। कोष प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेशधारी, संजोजक ऋषि मिश्रा व सदस्य रमाशंकर पांडेय, खिरोद सरदार, मुकेश श्रीवास्तव, संगीता प्रधान, विनोद प्रधान व राहुल यादव होंगे। 
समन्वय समिति में अध्यक्ष जमील असरफ बबन, संयोजक छोटराय किस्कु व सदस्य देबू चटर्जी, तसलीमा मल्लिक, कैलाश महतो, टुकुन भांज व पीके मिश्रा को रखा गया है। प्रचार प्रसार/ वाहन प्रबंधन समिति में अध्यक्ष गंभीर सिंह, संयोजक सुनील सिंह व सदस्य जगदीश नारायण चौबे, राहुल यादव, अवधेश सिंह, रवींद्र मंडल, समरेंद्र नाथ तिवारी, रुकैया ख़ातून व रमेश ठाकुर को, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ संजोजक पीके मिश्रा व सदस्य राज बागची, मनमान सिंह, मथुरा महतो, गंभीर सिंह व प्रकाश महतो को,  कार्यक्रम मार्गदर्शक में अजय सिंह, उपेंद्र शर्मा, गोपाल प्रसाद, शिवदयाल शर्मा, रामबृक्ष गुप्ता, दिवाकर झा, माधव सिंह मुंडा, देवांग चंद्र मुखी व बेबी जायसवाल को,  तैयारी समिति में सदस्य बबुआ मिश्रा, फूलकांत झा, केपी सोरेन, राज बागची, राणा सिंह, अकबर जिया, राजू रजक, मोहसिन आलम, बीरेंद्र तिवारी, मान सिंह मुंडा, इनामुल हक, होनी सिंह मुंडा, सुकुमार गोराई, लालमोहन महतो, कैलाश महतो, राजू लोहार, मीरा तिवारी, झरना मन्ना, सविता साव, जयन्ती दास व अजय ओझा को रखा गया है। बताया गया है कि इसके अलावा सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंच- मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तैयारी समिति के सम्मानित सदस्य होंगे। सभी मनोनीत सदस्यों को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली की सफलता हेतु सार्थक प्रयास एवं पहल तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया है।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close