रांची(रांची) : झारखंड सरकार द्वारा सोमवार को राज्य के 20 जिलों के उपायुक्त का स्थानांतरण करते हुए सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, सरायकेला-खरसावां समेत पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त का भी स्थानांतरण किया गया है। इसमें सरायकेला- खरसावां जिले से रविशंकर शुक्ला को हटाकर नीतीश कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है। वहीं, जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल के स्थान पर कर्ण सत्यार्थी को नया डीसी बनाया गया है। साथ ही, पश्चिमी सिंहभूम जिले का नया डीसी चंदन कुमार को बनाया गया है। आदित्य रंजन को धनबाद का डीसी बनाया गया है जबकि धनबाद के पूर्व डीडीसी शशिप्रकाश को हज़ारीबाग़ का डीसी बनाया गया है। इसी प्रकार, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर, झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक समीरा एस को पलामू, अजय नाथ झा को बोकारो, फ़ैज़ अहमद मुमताज़ को रामगढ़, राम निवास यादव को गिरिडीह, श्रीमती आर रेनिटा को खूँटी, अंजलि यादव को गोड्डा, कंचन सिंह को सिमडेगा, प्रेरणा दीक्षित को गुमला, कुमार ताराचंद को लोहरदगा, कीर्तिश्री को चतरा, अभिजीत सिन्हा को दुमका, ऋतुराज को कोडरमा एवं दिनेश यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।

0 Comments