गम्हरिया : प्राकृतिक रक्षक संस्था और राजद की ओर से संयुक्त रूप से टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित कोलकाता ग्रैंड होटल सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर पर्यावरणीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और कोल्हान क्षेत्र में तेजी से बिगड़ रहे वन एवं जलवायु संतुलन पर चिंता जताई गई। इस मौके पर संस्था के संरक्षक सह राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में किसी भी कीमत पर वन और पर्यावरण को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए रेंजर दिग्विजय सिंह के सेवा विस्तार को रद्द करने की मांग की। कार्यक्रम को संस्था के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने डॉ0 अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के रूप चलने तथा पर्यावरण संरक्षण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव हेमन्त वर्मा, सचिव उत्तम कुमार, विजय प्रकाश, राजद नेत्री पुष्पा सिंह, लक्ष्मी केराई, रामेश्वर सिंह यादव, रामानंद महतो, श्याम सुंदर साह, श्याम सुंदर मालाकार, सुरेश सिन्हा, राजीव यादव, राजकुमार यादव, सियाराम बैठा, पिंटू यादव, ब्रजेश यादव, इंदर सिंह, असीम महतो, अरुणजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments