Breaking News

प्रथम विधायक मुकुंद राम तांती को 123वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलिTribute paid to first MLA Mukund Ram Tanti on his 123rd birth anniversary

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे पोटका प्रखण्ड क्षेत्र के मानपुर पंचायत अंतर्गत दबाकी में बहरागोड़ा के प्रथम विधायक मुकुंद राम तांती की  123वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पान तांती बुनकर समाज के अध्यक्ष बलराम पात्रो की अगुवाई में दबाकी में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व नमन किया गया। इस मौके पर समाज के  अध्यक्ष बलराम पात्रो ने कहा कि विधायक मुकुंद राम तांती बहरागोड़ा के प्रथम विधायक के साथ-साथ प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने समाज को संगठित कर समाज में फैले कुप्रथाओं मसलन मदिरा पान, दहेज प्रथा आदि को मिटाने का भी काम किया। इस मौके पर बलराम पात्रो, रामेश्वर पात्रो, पूर्णचंद्र पात्रो, संजय कुमार पात्रो, समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close