Breaking News

अज्ञात बोलेरो की ठोकर से 17 वर्षीय केशव महतो नामक छात्र की मौत 17 year old student Keshav Mahato dies after being hit by unknown Bolero

गम्हरिया : रविवार की देर शाम करीब आठ बजे टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया केरला पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात बोलेरो की ठोकर से 17 वर्षीय छात्र केशव महतो की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक ट्यूशन पढ़ने गया था और पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में तेज़ रफ्तार अज्ञात बोलेरो द्वारा पैदल सड़क पार कर रहे केशव को ठोकर मारते हुए कई मीटर तक घसीटते ले गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक घटनास्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर लगते ही केशव दूर जा गिरा और बीच सड़क पर तड़पता रहा। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारास स्थानीय लोगों की मदद लेकर उसे पैसेंजर ऑटो से अस्पताल ले जाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि केशव महतो अपने शिक्षक पिता का इकलौता बेटा था। केशव महतो मूल रूप से छोटा बड़ामारी का रहने वाला था, लेकिन वर्तमान में उसका परिवार केरला पब्लिक स्कूल के पीछे रहता था। उनके पिता दुर्गा चरण महतो पेशे से एक सरकारी शिक्षक हैं। घटना के बाद गम्हरिया पुलिस द्वारा फरार बोलेरो चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close