जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजति कर्मचारी संघ की बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट परिसर में चारु चरण मार्डी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बागजाता यूरेनियम माइंस इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमे सह सचिव की जिम्मेदारी मैकेनिकल विभाग में कार्यरत शांखो मुर्मू को दी गई। इसके अतिरिक्त पांच कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें मंगल हांसदा, दासो मार्डी, फागु मुर्मू, कमल हांसदा और रामी हेम्ब्रम को रखा गया। वहीं, मुख्य सलाहकार के रूप में दशरथ मार्डी, सरकार सोरेन, चारु चरण मार्डी व हरिपदो सोरेन को जगह दी गई हैं।
0 Comments