Breaking News

जादूगोड़ा रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वन भोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित

आगामी 22 जनवरी को जमशेदपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती मनाने का निर्णय
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज सह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे जिले से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। इस मौके पर आगामी 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती जमशेदपुर स्थित ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को शॉल ओढ़कर उपेंद्र शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान कदमा के अध्यक्ष दीपू सिंह ने सभी ब्रह्मर्षियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया। इस बाबत आयोजक दीपू सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती  बीते वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। इस बार वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  होगा। उसमे ब्रह्मर्षि समाज के झारखंड से एक मात्र सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत महतो समेत दिल्ली समेत अन्य राज्यों से कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर समाज के उपेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा,चंद्रदेव भूषण सिंह, आरएन विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह( जादूगोड़ा), श्रीनिवास सिंह( तूरामडीह), सुधीर कश्यप, जमशेदपुर ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, दीपू सिंह, उमानाथ सिंह, चुलबुल, विकास चंद्रा, सत्येंद्र कुमार, उदय शर्मा, जय कुमार सिंह, धनंजय राय समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, सुंदरनगर व तूरामडीह आदि क्षेत्रों के काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close