Breaking News

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बापू की 77वीं पूण्यतिथि पर निकाला 'जय भीम जय संविधान रैली' Congress workers took out 'Jai Bhim Jai Constitution Rally' on Bapu's 77th death anniversary.

गम्हरिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान बचाओ अभियान के तहत 'जय भीम, जय संविधान' रैली निकाली गई। इस दौरान प्रखंड परिसर से कार्यकर्ता पैदल मार्च कर नारा लगाते हुए लाल बिल्डिंग चौक पहुंचे जहां रैली सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ को कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान को बचाने के लिए पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। उनके सहयोग के लिए ही जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, प्रदेश सचिव सुरेशधारी, दिवाकर झा, खिरोद सरदार, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, जिला महासचिव राजू रजक, लालबाबू सरदार, सिद्धेश्वर उपाध्याय, नागेंद्र झा, नीतू शर्मा, दीपू ठाकुर, अवधेश गोराई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close