गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिला इंटक, झारखंड की ओर से जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के निर्देशानुसार कोषाध्यक्ष रिंकु रॉय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 60 से अधिक महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में रिंकु रॉय ने कहा कि लैंगिक हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के सशक्त नेतृत्व में महिला इंटक इस तरह के भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। श्रीमती रॉय ने कहा कि यह सिर्फ एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का प्रयास है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का सामना करने से नहीं डरने और अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील किया। इस मौके पर देविका सिंह के सामाजिक योगदान और महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। बताया गया कि उनके नेतृत्व में महिला इंटक झारखंड ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महिला शक्ति जिंदाबाद का नारा बुलंद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का समर्थन करते हुए इसे एक नई दिशा देने का वादा किया।
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
0 Comments