Breaking News

पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने जादूगोड़ा के दर्जन गांवों में चलाया जनसंपर्क BJP candidate from Potka, Meera Munda conducted public relations in dozen villages of Jadugora

बीते पांच सालों में पोटका में कागजो में में सिमटा है विकास, धरातल में नदारद- मीरा मुंडा
जादूगोड़ा : पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा द्वारा रविवार को आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर  दास की अगुवाई में जादूगोड़ा के आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सबसे पहले  भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा कोकदा गांव पहुंची जहां जनता के रुझान से गदगद दिखी। इधर इस दौरान अपने चुनाव प्रचार को शुरुआत करते हुए   क्षेत्र में विकास में अनदेखी पर  पोटका विधायक संजीव  सरदार पर जमकर विफरी। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे पोटका में सिर्फ कागजों पर ही विकास को दर्शाया गया हैजबकि धरातल में कही विकास का काम नहीं दिखता। कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है उसी वक्त क्षेत्र में विकास को गति मिलती है। आरोप लगाया कि कई महिलाओं को सात महीने से पेंशन नहीं मिला है। इसी राशि को काटकर मुख्यमत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों को पैसा दी गई।अब वृद्ध महिलाएं रो रही है और पेंशन राशि नहीं मिलने से दुःखी है। पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा आम लोगों से आत्मीयता के साथ मिली और उनका आशीर्वाद पाया। इस दौरान उन्होंने ग्राम देवता को भी नमन किया और आशीर्वाद लेकर दूसरे गांव की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सवाल  को भी बखूबी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि यहां के लिए वह नया चेहरा नहीं है। एक कार्यकर्ता के रूप में भी पोटका में काम किया है। पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लोकसभा में भी सक्रिय भूमिका में रही। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी उसे निभाया है। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उनसे पेंशन नहीं मिलने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की मांग  उठाई गई जिसे चुनाव बाद पूरा करने का उन्होंने भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने बनगोड़ा, बांधडीह, डोरकासाई, धातकीडीह, कोकदा,  भालुकडीह आदि गांवों में भी जन्म संपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ आसनबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष हलधर दास, रतन महतो, पंचस सरिता मंडल, मनसाराम मंडल, कृष्णा महाकुड, बामापदो महाकुड, निधुलाल दास, उदय भक्त, गणेश भक्त, सुधीर पात्रो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close