Breaking News

राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक में किए गए पांच प्रस्ताव पारित, सौंपी गई कोष संग्रह की जिम्मेदारी Five proposals made in the meeting of Revenue Sub Inspector Association passed, responsibility of fund collection assigned

सरायकेला : झारखंड राज्य भूमि सुधार राजस्व उप निरीक्षक संघ, सरायकेला- खरसावां इकाई की बैठक रविवार को गम्हरिया प्रखंड सह आंचल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने किया। इस दौरान कुल पांच प्रस्ताव पारित किए गए जिस पर सभी कर्मियों ने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को जिला संघ का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए अंचल कार्यालय में ही एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी राजस्व उप निरीक्षक शामिल होंगे। इस बाबत आगामी 4 अगस्त को रांची में आयोजित राज्य संघ के पुनर्गठन पर चर्चा किया जाएगा।  जिसमें सभी अंचल के कम से कम पांच राजस्व उप निरीक्षक शामिल होंगे। उन्होंने जिला कोष को मजबूत करने हेतु सभी राजस्व उप निरीक्षक को योगदान देने की अपील किया। इस मौके पर संघ का एक संयुक्त बैंक खाता खोलने पर सहमति बनी। साथ ही 4 अगस्त को रांची में होने वाले बैठक में शामिल होने के लिए सभी कर्मियों से पांच सौ रुपए जमा करने की अपील की गई।। रांची और जिला संघ के अधिवेशन के लिए कोष जुटाने के लिए प्रत्येक अंचल से एक-एक राजस्व उप निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा अधिकारियों की शिकायत मिली जिसमे बताया गया है कि अधिकारी उनसे गलत काम करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसको लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ एक वार्ता की जाएगी। किसी भी कीमत पर राजस्व उप निरीक्षक अधिकारियों के कहने पर गलत काम में सहयोग नहीं करने की सलाह उन्होंने दिया। इस मौके पर रांची और जिला स्तरीय अधिवेशन के लिए कोष जुटाने हेतु कुकडू अंचल से राजस्व उप निरीक्षक अनिल सोरेन, ईचागढ़ से सानो मुर्मू, नीमडीह से दिलीप महतो, चांडिल से मनोज महतो, गम्हरिया से धर्मेंद्र बेसरा, राजनगर से सुनील महतो, सरायकेला से मनभोला तिवारी, कुचाई से चंद्रशेखर सोय और खरसावां अंचल से विकास दारोगा को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से मुरारी महतो, मनभोला तिवारी, भूदेव महतो, सत्येंद्र प्रसाद, सर्वोत्तम कुमार, सानो मुर्मू, धर्मेंद्र बेसरा, विकास कुमार दारोगा, मनोज कुमार महतो, गुरदेव सिंह मुंडा, सोमचंद टुडू, नीतीश कुमार माझी समेत जिले के सभी राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

--ADVERTISEMENT--
. . .

Fashion

Type and hit Enter to search

Close