गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया में जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पंडित ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर की नींव रखी। इससे पूर्व छोटा गम्हरिया से दुर्गापूजा मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमे इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुखिया निरोला सरदार, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, अमृत महतो, आरकेएफएल के सीओओ एसपी सेनापति, इंद्रजीत महतो, हाथी महतो, मोतीलाल महतो, वरुण महतो, अरुण महतो, देवेन महतो, आशुतोष महतो, रोहित महतो, गौरचांद महतो समेत काफी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।
0 Comments