Breaking News

कोल्हान मजदूर संघ द्वारा अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया मजदूर दिवस Labor Day celebrated as Rights Day by Kolhan Mazdoor Sangh

आदित्यपुर : कोल्हान मज़दूर संघ की ओर से आदित्यपुर के हरिओम नगर 6 एलएफ़ स्थित कार्यालय में एक मई को आयोजित मजदूर दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के दर्जनों मजदूर कोल्हान मजदूर संघ में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दिहाड़ी एवं औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को सम्मान प्रदान कर किया गया। शामिल दर्जनों मजदूरों को संघ के अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा जयपुरी चादर उपहार स्वरूप प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने उपस्थित मजदूरों को श्रम कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में मजदूर अगर संगठित नहीं हुए तो उनका शोषण निरंतर बढ़ेगा। मोदी सरकार ने सारे श्रम कानूनों को समाप्त करके चार बेज लेबर कानून लागू किया है जो श्रमिको के लिए घातक एवं बड़े पूंजीपतियों के लिए लाभकारी है। इसका विरोध करना होगा तभी मजदूर वर्ग की स्थिति बचेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का भरोसा एवं गारंटी प्रदान कर रहे हैं। कहा कि मजदूर इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कामगारों ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने एवं इन्डिया गठबंधन को विजयी बनाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता सुरेश धारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा दिल्ली में राहुल गांधी, राज्य में राजेश ठाकुर, हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन व जिला में अंबुज कुमार व कोल्हान मजदूर संघ तथा सुरेश धारी करेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी समस्याओं को कोल्हान मजदूर संघ के समक्ष रखेंगे तो हम सभी मिलजुल कर उसका समाधान करेंगे। कोल्हान मजदूर संघ के महासचिव मुकेश श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि हम सभी आदित्यपुर एवं सरायकेला-खरसावां के मजदूर साथियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। कामगार शोषण होने पर शिकायत करेंगे तो उसका निदान कोल्हान मजदूर संघ के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर जमील अशरफ बाबैन ने कहा कि कामगारों को कोल्हान मजदूर संघ की सदस्यता अभियान चलाकर दिलाया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार मजदूर परिवारों के सच्चे हितैषी एवं क्रांतिकारी नेता है। इनके नेतृत्व में मजदूर अपना हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।
संघ के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने कामगारों से जोबा मांझी, कालीचरण मुंडा तथा समीर मोहंती व यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और कोल्हान मजदूर संघ अंबुज कुमार के नेतृत्व में हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा मिलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश धारी कोल्हान मजदूर संघ के सचिव गोपाल सिंह राजपूत, सेवा दल के नेता मुन्ना सिंह, पंकज कुमार साव, दयानंद प्रसाद कुशवाहा, लालटू महतो, संजय महतो, सुरेन्द्र झा, गंगाधर प्रधान, गोलू महतो, अभिषेक, अरुण, अभिजीत कुमार, सुकुमार साहू, निर्मल यादव, संजीव कुमार सिन्हा, अशोक कुमार शुक्ला, दारा सिंह, राहुल पांडेय, दीपू ठाकुर, कृष्णा प्रधान, सुभाष महतो, अमित खालको, सुजीत कुमार सिंह, रमेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close