Breaking News

डिमना में आजसू का जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील AJSU's Jamshedpur Lok Sabha level conference organized in Dimna, appeal to make BJP candidate win

जमशेदपुर : आजसू जिला समिति की ओर से रविवार को डिमना में जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया जबकि संचालन अप्पू तिवारी और प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। स्वागत भाषण बुद्धेश्वर मुर्मू ने दिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। 
महागठबंधन के लोगों का चरित्र हो रहा है उजागर -सुदेश महतो
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार और महागठबंधन के लोगों का चरित्र धीरे-धीरे प्रकट हो रहा है। कहा कि सरकार के 5 वर्ष पूरे होने को है और अब तक स्थानीय नीति और नियोजन नीति नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार केन्द्र की योजनाओं को धरती पर उतरने नहीं देती है। इन्हें लूट की छूट चाहिए और उसके लिए महागठबंधन वाले उलगुलान रैली कर रहे हैं। महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का नारा 400 पार है, लेकिन जमशेदपुर का नारा होगा विद्युत दा 4 लाख पार…..। इस जीत को सुनिश्चित कराने के लिए आजसू पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है। कहा कि देश में कुछ लोग राजनीति करने के लिए आते हैं और कुछ लोग राजनीति सीखने आते हैं, लेकिन आजसू पार्टी मंच नही पंच सजाने का कार्य करती है। उन्हीं के हाथों स्थानीय मुद्दों के साथ संघर्ष करने का कार्य किया जाता है।
एनडीए का हमेशा सहयोगी रहा है   आजसू पार्टी– विद्युत वरण महतो
भारतीय जनता पार्टी के नेता और जमशेदपुर के लोकसभा सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कहा कि आजसू पार्टी एनडीए का हमेशा सहयोगी रहा है। इनके सहयोग से देश की संसद में 10 वर्षो तक रहने और जमशेदपुर की सेवा करने का अवसर मिला है। इस बार भी आजसू के सहयोग से अपार जनसमर्थन मिल रहा है और उम्मीद है कि आजसू हमेशा एक भाई के रूप में सहयोगी की भूमिका में रहेगा।
देश राममय हुआ है, इसे मोदीमय बनाना है- सहिस
आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि देश राममय हुआ है और इसे मोदीमय बनाना है। एनडीए के प्रत्याशी और जमशेदपुर लोकसभा के हैट्रिक मैन लोकप्रिय नेता विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जिताना है। इस राज्य का विकास झामुमो समर्थित कांग्रेस और राजद से नहीं होगा, क्योंकि ये लोग लूट, खसोट और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और इनकी नियत में खोट है। कहा कि एनडीए के तरफ से सेनापति नियुक्त हैं, लेकिन इंडी गठबंधन के पास न तो सेना है और न सेनापति है, ऐसे में ये लोग क्या जंग लड़ेंगे और क्या जंग जीतेंगे।
कई लोगों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता
सम्मेलन में कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर काड़ाकर गौड़ के नेतृत्व में जहां सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली, वहीं नवीन कुमार, जिला महासचिव कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। हिंदू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोड़ा ने अपने समर्थकों संग आजसू पार्टी की सदस्यता ली। उसके अलावा झामुमो नेता मनजीत सिंह ने सैकड़ों लोगों संग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एसिया के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने भी दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा महिला नेत्री ज्योत्सना सरकार ने सैकडो महिलाओं संग आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदेश कुमार महतो, विद्युत वरण महतो, डाक्टर देवशरण भगत, रामचंद्र सहिस, चंद्रगुप्त सिंह, श्वपन सिंह देव, सागेन हांसदा, वनबिहारी महतो, हरिलाल महतो, खलील खालिद, नंदू पटेल, कन्हैया सिंह, रवि शंकर मौर्या, संजय मालाकार, फणिभूषण महतो, राजू कर्मकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, गीतांजलि महतो,सरस्वती सहीश, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, सोमू भौमिक, सचिन प्रसाद, ललन झा, संतोष सिंह, विमल मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, मंगल टुडू, आदित्य महतो, अशोक मंडल, धर्मवीर सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, अरूप मल्लिक, शीरे पाजी, संगीता कुमारी, मंजू राज, प्रवीन प्रसाद, संजय करुआ, शंभू शरण, निरंजन महतो, माणिक महतो, रामकृष्ण महतो, अजीत महतो, आकाश सिन्हा, उमाशंकर सिंह, प्रमोद चौबे, राहुल प्रसाद, समेत हजारों लोग मौजूद रहे.

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close