गम्हरिया : प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार की गलत नीति के विरोध में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता ने इंडिया गठबंधन की सरकार को पांच साल का मौका दिया। इन पांच सालों में यह सरकार सिर्फ झारखंड की जनता को लूटने का काम किया है। अबुआ आवास के नाम पर सरकार मात्र प्रमाण पत्र बांट रही है जबकि पूरे राज्य में अभी तक एक भी आवास नहीं बना है।उन्होंने कहा कि आवास बनाने के लिए बालू की आवश्यकता होती है। लेकिन सरकार के चार साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बालू का टेंडर नहीं हुआ है। राज्य की इंडिया गठबंधन की सरकार में झारखंड के खनिजों की लूट, महिलाओं के साथ बलात्कार, ट्रांसफर-पोस्टिंग आदि का खेल चल रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जनता का एक भी काम नहीं हो रहा है। कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट भाजपा को देगी और विधानसभा में 60 प्लस सीट देकर इंडिया गठबंधन को झारखंड से उखाड़ फेंकेगी। कार्यक्रम को प्रभारी सह पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उप-मेयर बॉबी सिंह, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव,आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, RIT मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, रमा सिन्हा, सुनीता मिश्रा, मंजू देवी, अजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, बीएन सिंह, पंकज कुमार, अनय सिंह, सतीश शर्मा, सावन गुप्ता, अशोक सिंह, विजय सोनार, मनोहर गोप, पुष्टि गोप, राजाराम मार्डी, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, वन महतो, शैलेश कुमार, सुनीता पासवान, राजकुमार सिंह, नकुल मंडल, दीपक कुमार के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
--ADVERTISEMENT--
.
.
.
0 Comments