Breaking News

नीलांचल वर्कर्स यूनियन का द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित Second annual general meeting of Nilanchal Workers Union organized

कांड्रा : कांड्रा के रायपुर  फुटबॉल मैदान में नीलांचल वर्कर्स यूनियन के द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष राजा टुडू ने किया। इस मौके पर यूनियन के सदस्य समेत काफी संख्या में कामगार उपस्थित थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजा टुडू द्वारा विगत एक वर्ष के लेखा-जोखा को कामगारों के बीच प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमसभा का आयोजन कामगारों के लिए किया गया है। कहा यह कंपनी कामगारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहती है उनके लिए हर संभव प्रयास करती है।


इस मौके पर यूनियन के महामंत्री तपन मंडल ने कहा कि आमसभा विशेष रूप से कामगारों के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा कामगारों के लिए सोचती है। मज़दूरों के हित के लिए यूनियन सदा कार्य करती रही है आगे भी करती रहेगी। उन्होने कामगारों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यूनियन पदाधिकारियों से अविलम्ब संपर्क करने की अपील किया। उपाध्यक्ष ने कामगारों को इसी प्रकार एकजुटता बनाए रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रबन्धन के साथ भी बेहतर सम्बन्ध बनाकर चल रही है ताकि कंपनी का विकास हो। इसी प्रकार प्रबन्धन को भी अपने कामगारों और कर्मचारियों के लिए सोच रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री तपन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष बुदेश्वर मंडल, कार्यकारिणी सदस्य तपन प्रमाणिक, बुजलु मंडल समेत काफी संख्या में कामगार उपस्थित थे।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close