Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा 139th sthaapana divas District Congress Committee celebrated the 139th foundation day of the party with great pomp


आदित्यपुर : सरायकेला -खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहरा कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने किया। इस मौके पर  उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व आधे-अधूरे स्वरूप में ही राम मंदिर का उद्घाटन कर भाजपा प्रभु श्री राम का राजनीतिकरण और बाजारीकरण कर रही है, इसे बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के मन में राजनीतिक लोभ नहीं है तो लोकसभा चुनाव बाद भी मंदिर का उद्घाटन हो सकता था। अम्बुज कुमार ने कहा कि भगवान श्री राम में कांग्रेस जनों की गहरी आस्था है। उनकी इच्छा है कि जल्द व भव्य तरीके से मंदिर का उद्घाटन हो। पार्टी के कार्य व इतिहास को दोहराते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस की देन है। कहा कि देश में आज सूचना- क्रांति कांग्रेस राजनेताओं के बदौलत है। उन्होंने कहा कि 50 हज़ार से अधिक प्राथमिक स्कूल, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान की नींव कांग्रेस सरकार में ही रखी गई जो आज भी मिसाल है। समारोह को कई अन्य कांग्रेसी नेताओं व वक्ताओं ने नही संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री की होंगे। कहा कि अब कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को दोहराने का वक्त आ गया है। आज युवा, किसान, मजदूर दोबारा कांग्रेस के नीति सिद्धांत को अपनाते हुए आने वाले दिनों में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी। इस मौके पर कांग्रेस जनों को मिशन 2024 के तहत कोल्हान प्रमंडल के तीनों लोकसभा सीट समेत झारखंड के 14 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर टास्क दिया गया।


इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश नारायण चौबे, उपेंद्र शर्मा, दिवाकर झा, समरेंद्र नाथ तिवारी, परमात्मा मिश्रा, सुरेशधारी, शिव दयाल शर्मा, राजाराम महतो, प्रदीप बारीक, होनी सिंह मुंडा,    राजू रजक, महिला जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी, अवधेश सिंह, बब्बन खान, गम्भीर सिंह, श्रीराम ठाकुर, राहुल यादव, प्रमोद सिंह, रूही दास, अखिलेश तिवारी, विजय सिंह उर्फ, ओम प्रकाश, विशु हेम्ब्रम, लालबाबू सिंहदेव, मीरा तिवारी, खिरोद सरदार, राज मंगल ठाकुर, रामाशंकर पांडेय, सविता साहू, मिसर बनसरियर, रानी कलुण्डिया, संगीता प्रधान, मंजू सिंह, सोनी प्रवीण, खुशबू कुमारी, जोस्ना कर्मकार, रीना सिंह समेत कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close