तोपचांची : मदैयडीह तोपचांची में ऋषिकेष महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम विनोद बिहारी महतो जयंती सह करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा महतो ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची के राजेश एक्का ने कहा कि झारखंड की पहचान हमारी संस्कृति से है। इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है।खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाना हम सबों का उत्तरदायित्व है। इस अवसर पर मशहूर साहित्यकार, कवि एवं खोरठा गीतकार विनय तिवारी, खोरठा संगीतकार सचिन पाठक, खोरठा लोक गायक पंकज दुबे, शिक्षाविद राजेश कुमार ओझा, समाजसेवी राजीव तिवारी, दिनेश चंद्र दुबे, जागा आर जगाव खोरठा भाषा के आगू बढ़ाव के संचालक खागेन्द्र महतो समेत अन्य खोरठा कलाकारों को शाल ओढ़ाकर खोरठा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
करम पर्व पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र एवं विद्यालयों से आयी छात्राओं के अलावा उपस्थित महिलाओं नें करम महोत्सव पर आधारित गीत एवं मांदर की थाप पर खूब नृत्य किया। करम महोत्सव को सफल बनाने में विनोद बिहारी महतो महिला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उत्तम महतो, विधयाक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी युवा नेता दिनेश कुमार महतो, राजकुमार महतो, समेत संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।