पटमदा : सोमवार को पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के शासी निकाय सचिव चंद्रशेखर टुडू और प्राचार्य डॉ. सुमंत कुमार सेन द्वारा स्नातक कला और विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए कुल 370 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। प्रथम सूची में हिन्दी के 67, अंग्रेजी के 28, बांग्ला के 21, संथाली के 34, कुड़माली के 07, अर्थशास्त्र के 08, भूगोल के 53, इतिहास के 70, राजनीति विज्ञान के 34, समाजशास्त्र के 10, मनोविज्ञान के 07, विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान के 03, गणित के 05, वनस्पति विज्ञान के 02 और जंतु विज्ञान के 21 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुमंत कुमार सेन द्वारा शुभकामनाएं और बधाई दी गई। लिस्ट जारी करने वालो में उप प्राचार्य प्रो0 कृष्ण पद महतो, विश्वनाथ महतो, चन्द्रशेखर महतो, डॉ0 शालिग्राम मिश्रा, माधूरी आदि शामिल थे।
0 Comments