Breaking News

मजदूर दिवस पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया में विशेष संगोष्ठी आयोजित, मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा On Labor Day, a special seminar was organized by Kolhan Mazdoor Union in Gamharia, problems of laborers were discussed

गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा शोषण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित यूनियन के संयोजक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है और उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां अपनी मनमानी करते हुए मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रख रही हैं और उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जाती है। कई मजदूर संगठन ऐसे है जो मजदूरों की आवाज उठाने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपनी ताकत पहचानने की आवश्यकता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, ताकि वे अपनी स्थिति में सुधार ला सकें। उन्होंने यूनियन को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि जिले में कई कंपनियां आज बंद हो चुकी हैं जिसके लिए सरकार की नीतियां दोषी है। उनका कहा कि यदि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करती तो इन कंपनियों की स्थिति बेहतर होती और मजदूरों को उनके अधिकार मिलते। उन्होंने मजदूरों से अपनी ताकत को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि यदि मजदूर संगठित हों तो वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष कर सकते हैं। गोष्ठी में पीएफ, ईएसआई और मजदूरों के वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, जगदीश नारायण चौबे समेत अन्य वक्ताओं ने भी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने पर बल दिया।

इस मौके पर घोड़ा बाबा मंदिर परिसर से गम्हरिया प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत कई गणमान्य लोग व काफी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर शामिल हुए। गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर डॉ. ओपी आनंद, कोल्हान श्रमिक संघ अध्यक्ष  अरविंद सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी बसंत कुमार प्रसाद, जगदीश नारायण अगुआ, सोहन हेंब्रम, डॉ. ओपी आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज आचार्य, नागेंद्र सिंह, मधुआ सोरेन, रामनाथ सिंह, नगीना पंडित समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।


0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close