Breaking News

झारखंड मजदूर यूनियन ने श्रमिक दिवस पर निकाला मजदूर एकता विशाल महारैली Jharkhand Mazdoor Union organized a huge rally for workers' unity on Labor Day




गम्हरिया : झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 'मजदूर एकता विशाल महारैली' का आयोजन किया गया। यह रैली ।मिरुडीह स्थित सिद्धों कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया जो पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गम्हरिया थाना मोड़ के समीप उपरबेड़ा मैदान में मजदूर नेता स्व0 रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व श्रद्धांजलि देकर संम्पन्न हुई। इसके बाद वहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोराई ने औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस रैली म3 500 से अधिक मजदूर बाइक के साथ शामिल थे।इस मौके मौस पर यूनियन के जिला महासचिव सनत सिंह सरदार, सूरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडू, सुनील हेम्बम, समीर टुडू आदि भी उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close