गम्हरिया : प्रखंड के हुदू पंचायत अंतर्गत पालूबेड़ा गांव में दाहड़ी बुरु बोंगा गाँवता की ओर से पहाड़ी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस पूजनोत्सव में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के शामिल हुए। उन्होंने माथा टेक कर पहाड़ी बाबा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए शान्ति व सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा यहां आदिकाल से पहाड़ी बाबा की पूजा की जा रही है। इस पूजन की विशेषता यह है कि यहां पर जो भी भक्त अपनी मनोकामना के लिए माथा टेकते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग समेत राज्य के अन्य जिलों के अलावा बिहार, बंगाल व ओड़िसा प्रांत से हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चे ने करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित पहाड़ी बाबा की पूजा के लिए पैदल चलकर आते हैं। इस पूजनोत्सव में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पूर्व मुखिया सोखेन हेम्ब्रम भी शामिल हुए। पूजनोत्सव के आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजेश मुर्मू, सचिव रहीमन मुर्मू, कोषाध्यक्ष शंकर किस्कू, उप सचिव रूपक मुर्मू, नायके बाबा रगदु किस्कु समेत सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही

0 Comments