गम्हरिया : गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 117वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि
गम्हरिया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया के अंबेडकर नगर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 117वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने कहा कि जगजीवन बाबू समता एवं न्याय के प्रतीक थे। वे भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व रहे जिन्होंने सामाजिक समरसता और समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे जीवन पर्यंत शोषितों-वंचितों के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए लड़ते रहे। इसी व्यक्तित्व के कारण ही वे बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध हुए। कार्यक्रम को कांग्रेस जिला मंत्री राजू रजक, सुमंत शर्मा, विनोद पासवान, पूर्वी देवी आदि ने भी संबोधित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नित्यानंद रजक, संजय रजक, पवन कुमार, विनय सिंह, सौदागर रजक, मनई राम, ऋषभ कुमार पांडे, विहारी दास, जितेंद्र वेदिया, रवि कुमार, बबिता देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments