Breaking News

पोटका के भाटीन पंचायत भवन में लगा प्रखंड स्तरीय कृषि मेला का आयोजन, डुमरिया के निवास चंद्र साव को मिला प्रथम पुरस्कार Block level agriculture fair organized in Bhatin Panchayat Bhawan of Potka, Chandra Sao, resident of Dumariya got the first prize

किसान दाल, गेहूं और आलू का खेती कर झारखंड में इसकी करे भरपाई-  देवेंद्र नाथ महतो 
जादूगोड़ा : खेती की बढ़ावा देने और उसके तकनीक को किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जादूगोड़ा में पोटका प्रखंड स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया। स्थानीय भाटीन पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में घाटशिला, पोटका, डुमरिया व मुसाबनी के किसानों ने भाग लेकर अपने उत्पाद मसलन चना, बैगन, खीरा, गाजर, पपीता, आलू, बंधागोभी, हल्दी, धनिया आदि की प्रदर्शनी लगाया। इस दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि पदाधिकारी देवेंद्र नाथ महतो और वीटीएम कौशल झा ने उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके डुमरिया के कुंमडाशोल निवासी निवास चंद्र साव को केला की खेती में प्रथम पुरस्कार देकर  कृषि पदाधिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने सम्मानित किया। उसके केले के एक गुच्छा में 15 दर्जन केले पाए गए जो इस प्रदर्शनी में आकर्षक का केंद्र बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए पोटका प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने किसानों से झारखंड के बाहर से आ रहे चना, गेहूं  दाल, आलू आदि के उत्पादन पर जोर देने की अपील किया ताकि झारखंड में इसकी कमी की भरपाई की जा सके। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि पदाधिकारी देवेंद्र नाथ महतो, बीटीएम कौशल झा, मुखिया रामसाईं सोरेन, ब्रजेश कुमार (घाटशिला), पुलकेश्वर महतो व प्रतिभा महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close