गम्हरिया : झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंड व नगर समितियों की घोषणा सोमवार देर शाम को की। इसमें गम्हरिया प्रखंड एक से भोमरा माझी को अध्यक्ष व प्यारेलाल प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजेश गोप, राम महतो व प्रदीप बारिक को उपाध्यक्ष, मंगल हेंब्रम को सचिव तथा मुन्ना मंडल, शंभू टुडू व सपन माहली को सह सचिव बनाया गया है। वहीं, गम्हरिया प्रखंड दो के लिए प्रकाश महतो को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मनसा टुडू उपाध्यक्ष, देवाशीष हांसदा सचिव तथा तुषार प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
0 Comments