Breaking News

नरवापहाड़ यूसिल कॉलोनी में बाहा बोंगा पर्व आज, कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित Baha Bonga festival today in Narwapahad USIL Colony, meeting held for the success of the program

जादूगोड़ा : दिशोम जाहेरगाढ़ नरवापहाड़, यूसिल कॉलोनी में रविवार को आयोजित होने वाले बाहा बोंगा पर्व की सफलता की लेकर बैठक हुई। बैठक में बाहा महोत्सव के बाद सेंदरा पर्व की तैयारी पर चर्चा की गईं। विदित है कि बाहा पूजा संथाल समुदाय का सबसे बड़ा पुजा है। यह फागुन माह के पांचवें दिन से शुरू होकर पुर्णीमा तक अलग अलग गांवों में मनाया जाता है। इसके अगले दिन सोमवार को सेंदरा होगा। उस दिन सभी लोग एक दुसरे को पानी डालकर बाहा पुजा का आनंद लेते हैं। पूजा के दिन नायके बाबा को घर से गांव के सभी महिलाएं, पुरुष व बच्चे नाचते- गाते पूजास्थल तक ले जाते है और वंहा से शाम में उसी तरह से पूजा करके लौटते हैं। इस मौके पर दिशोम जाहेर गाढ़ नरवा पहाड़ के आसपास के सभी गांव के माझी बाबा, परगाना बाबा के साथ नृत्य टोली को भी बुलाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माझी बाबा, बिरेन टुडु, नायके बाबा सलखु मुर्मू, शिक्षाविद दुर्गा प्रसाद मुर्मू, फुदन मार्डी, दिलीप कुमार मुर्मू, मानसिंह किस्कू, सोनाराम हांसदा, लक्ष्मी टुडू, सुनिता मुर्मू, बाहा हांसदा, सोनिया माझी, चंपा मुर्मू, सेफाली मार्डी, , दुली टुडू , गुरुवारी सरदार, अनिता किस्कू को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close