Breaking News

रामकृष्णा फोजिंग्स लिमिटेड प्लांट एक मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित All women employees were honored on International Women's Day at Ramakrishna Forgings Limited Plant One

गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कर्मियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्रुपों में बंटी महिलाकर्मियों ने अलग अलग डिजाइन के रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्मियों द्वारा केक काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्लांट हेड एम0 बालामुरली ने कहा कि आजकल महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर कार्य कर रही है। सरकार ने भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने महिलाकर्मियों से खासकर अपनी बेटियों को शिक्षित करने की अपील किया।

कार्यक्रम को प्रबंधक सीएन बंधोपाध्याय, मेंटेनेंस विभाग के महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाकर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, विवेक कांत, प्रवीण कुमार, शर्मिष्ठा घोष, सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह, सतीश महतो समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close