Breaking News

विज्ञान दिवस 2025 पर महिला महाविद्यालय जमशेदपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन Science exhibition organized in Women's College, Jamshedpur on Science Day'2025

सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के लिए मीनाक्षी और सुरभि के संगम ग्रुप को मिला प्रथम पुरस्कार
जमशेदपुर : विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर महिला महाविद्यालय जमशेदपुर के वनस्पति विभाग के तत्वावधान में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर उपस्थित थे। उन्होंने आज के समय में विज्ञान का महत्व के विषय में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। छात्राओं ने भी मुख्य अतिथि का हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख सलोमी कुजूर ने भी छात्राओं का उत्साह बढाया। उनके साथ अन्य महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की शिक्षिका बी. जया लक्ष्मी, रूपाली पात्रा, स्वाती कुमारी आदि ने भी छात्राओं का उत्साह बढाया।

इस दौरान छात्राओं ने भी अपने प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत रुप से अतिथियों को अवगत कराया जिसे निरीक्षण कर्ताओं ने बहुत सराहा। इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में छात्राओं की ओर से मुख्य रुप से मीनाक्षी, सुरभि, सृष्टि, बृष्टी और अन्य छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संगम ग्रुप को उसके प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान मिला जिसका नेतृत्व मीनाक्षी और सुरभि कर रही थी।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close