Breaking News

झामुमो के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के पिता सोनाराम सोरेन का निधन, शोक संतप्त परिवार से मिले माझी बाबा वीरेन टुडूSonaram Soren, father of JMM's Potka block president Sudhir Soren, passes away, Majhi Baba Viren Tudu meets the bereaved family

जादूगोड़ा : झामुमो के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के पिता सोनाराम सोरेन ( 85) का बीती रात निधन हो गया। वे कई दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस की। इधर उनके निधन के बाद  बाघमारा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सूचना पाते ही शोक संतप्त परिवार से माझी बाबा वीरेन टुडू , लथरो परगाना हरिपदो मुर्मू, दुर्गाचरण मुर्मू आदि पंहुचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू  ने कहा सुनाराम सोरेन मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है। शोक संतप्त परिवार वालों से मिलने वालो में डोमजुडी पंचायत मुखिया अनीता मुर्मू,माझी बाबा दसमत मुर्मू, माझी बाबा सुशांत हेंब्रम,, माझी बाबा धानो मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू, रामसिंह सोरेन सुरेश सिंकु,बामिला सरदार एवं हुल गांवता के रामदास टुडू  भी उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close