Breaking News

झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम गांजिया बराज में आयोजित, अन्य दलों के कार्यकर्ता हुए पार्टी में शामिल JMM's worker meeting cum membership campaign program organized at Ganjia Barrage, workers of other parties joined the party

गम्हरिया : झामुमो की ओर से गांजिया बराज के समीप एक दिवसीय सरायकेला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में पार्टी मजबूत स्थिति में है। इसे और मजबूत बनाना है। समारोह में जुटी अपार भीड़ के मद्देनजर उन्होंने कहा कि समारोह में लोग स्वयं चलकर आए हैं। ये लोग लाए गए नहीं हैं। यही सदस्यता अभियान की सफलता है। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ता की गलती स्वीकार कर लेगी लेकिन गद्दारी कभी स्वीकार नहीं। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष  2019 में विपक्षी दलों को साफ कर दिया था, लेकिन वर्ष  2024 में एक कांटा आ गया जिसे आने वाले चुनाव में उखाड़ देंगे। संगठन के सभी कार्यकर्ता एक साथ जब चलेंगे तो चुनाव के पहले ही फिजा बदल देंगे और चुनाव जीत कर देखा देंगे। दिल्ली चुनाव के बावत उन्होंने कहा कि वहां भाजपा नहीं, ईडी- सीबीआई चुनाव लड़ी। लेकिन झारखंड के कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में सफल होने नहीं दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने ईडी, सीबीआई को खदेड़ने का काम किया। वर्ष 2029 में झामुमो अकेले दम पर दो तिहाई सीट जीतकर फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने फरवरी 2025 में सरायकेला विधानसा क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से शुरुआत कर दी है। कार्यक्रम को खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, पूर्व पार्टी प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ0 शुभेन्दू महतो ने किया जबकि संचालन पार्टी नेता अमृत महतो ने किया। इस दौरान विभिन्न दलों के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बारी मुर्मू, वीरेंद्र प्रधान, जगदीश महतो, सन्नी सिंह, सचिन महतो, बंकिम चौधरी, मंगल मांझी, गुरुचरण मुखी, इंद्रजीत महतो समेत कई झामुमो नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता
उपस्थित थे।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close